फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: आय से अधिक संपत्ति मामले में मुंगेर पहुंची निगरानी टीम, ग्रामीण कार्य विभाग से कई अहम दस्तावेज जब्त

Thu, 26 Nov 2026 07:04 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की चार सदस्यीय टीम ने मुंगेर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय में जांच की। पूर्व कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार दास के कार्यकाल से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए।

विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार को ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल मुंगेर के कार्यालय में जांच की। टीम ने कई घंटे तक विभागीय फाइलों और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। जांच के बाद टीम कई महत्वपूर्ण अभिलेख जब्त कर अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन जांच एवं गुणवत्ता कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार दास के कार्यकाल से संबंधित है। टीम ने उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों से जुड़ी फाइलों और अभिलेखों की बारीकी से जांच की और आवश्यक जानकारियां जुटाईं।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक कुमारी वंदना ने बताया कि इस मामले में पटना निगरानी थाना में कांड संख्या 137/26 दर्ज है। विशेष न्यायालय, निगरानी पटना से सर्च वारंट मिलने के बाद चार सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची थी। टीम ने संबंधित फाइलों की जांच की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

बताया जाता है कि अजीत कुमार दास वर्तमान में सासाराम में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी टीम मुंगेर, भागलपुर सहित छह ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। विभिन्न ठिकानों से मिले दस्तावेजों के आधार पर मामले की आगे जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें