फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रेलवे यार्ड के पास दर्दनाक हादसा, 12 वर्षीय किशोर की ट्रक से दबकर मौत, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 22 Jan 2026 03:51 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar: मुंगेर के दौलतपुर रेलवे यार्ड के पास गिरे हुए चावल के दानों को इकट्ठा करने के दौरान एक किशोर ट्रक के चपेट में आ गया। इस हादसे में किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर रेलवे यार्ड के समीप पीडी स्कूल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब रेलवे यार्ड में एक ट्रक पर चावल लोड किए जा रहे थे और किशोर नीचे गिरे चावलों को इकट्ठा कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रक के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल किशोर को झोपड़ी में छोड़कर भागे लोग
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में किशोर को यार्ड के पास स्थित एक झोपड़ी में छोड़ दिया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे बच्चों ने किशोर को गंभीर हालत में देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को इलाज के लिए जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का इकलौता पुत्र था मृतक
मृतक की पहचान आशिकपुर निवासी सोनी हाड़ी के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर आयेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिले को देंगे 850 करोड़ की सौगात
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
घटना के बाद परिजनों ने जमालपुर थाना पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रक की पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें