सार
जमुई में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक और युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
जमुई में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक और एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जमुई बरहट थाना क्षेत्र के मलयपुर लक्ष्मीपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। यह हादसा बिशनपुर माणुसघट्टा पुल के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों 18 साल के सौरभ कुमार और 15 साल के उनके चचेरे भाई आयुष उर्फ गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 19 साल का प्रिंस कुमार, जो आयुष का बड़ा भाई है, गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल प्रिंस को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे पटना रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बरियारपुर गांव में अपने दोस्त की शादी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें:
घर लौटते वक्त थम गई जिंदगी! जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घटना की खबर जैसे ही बसमता गांव पहुंची, वहां मातम फैल गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मलयपुर थाना के अवर निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।