फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai News: मकान मालिक के गलत हरकत पर आगबबूला हुई किन्नर, जमकर की धुनाई; किया पुलिस के हवाले

Wed, 05 Jun 2024 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai: बेगूसराय में किन्नरों का भारी हंगामा देखने को मिला है। इस घटना में किन्नरों ने एक मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। किन्नरों के द्वारा युवक को की सरेआम पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
युवक को मारती एक किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में किन्नरों का भारी हंगामा देखने को मिला है। यहां किन्नरों द्वारा युवक की जमकर पिटाई कर दी गई है। खासकर किन्नारों ने पुलिस के सामने भी युवक को नहीं बख्शा और पुलिस गिरफ्त में भी युवक की सरेआम पिटाई करते हुए देखा गया। भारी हंगामे के बीच पुलिस युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गईं। यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के मिलन चौक की है। वहीं इस घटना में मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


इस मामले में एक किन्नर का आरोप है की आरोपी युवक उसका मकान मालिक है। किन्नरों के द्वारा जब बधाई मांगकर अपने किराये के मकान में लौटी तो उसके रूम का ताला टूटा हुआ था। इस दौरान जब वह रूम में गईं तो रूम में उसका मकान मालिक एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में लेटा हुआ था।जिसका विरोध करने पर उसका मकान मालिक आग बबूला हो गया।

इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपी युवक मारपीट और चाकू से जानलेवा हमला करने पर उतारू हो गया। पीड़ित किन्नर ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक उसके रूम में आग लगाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के द्वारा उसके गले में पहना हुआ दो भर का चेन भी युवक द्वारा तोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें