फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: गांव के दबंग ने पुराने विवाद में महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर बेरहमी से पीटा; गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 01:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: शेखपुरा में गांव के दबंग ने एक महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसके मंशा पूरी नहीं हो पाई तो उसने महिला को बुरी तरह से पीट दिया, जिससे महिला घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में महिला के साथ बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जहां असफल रहने पर उसने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज जारी है। इस मामले में सूचना के पश्चात 112 डायल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
मुफ्त में पटवन को लेकर पूर्व से था विवाद
इस बाबत महिला के पति ने बताया कि गांव के दबंग गंगा महतो का बेटा राजेश उर्फ भीम महतो मुफ्त में अपने खेत में पटवन के लिए कहता था। एक दो बार तो पटवन कर दिया, लेकिन बार-बार मुफ्त में पटवन करने को कहता था। उन्होंने यह कहकर पटवन करना बंद दिया कि उसकी बिजली खर्च होता है, जिसको लेकर अक्सर वह गाली-गलौज और अंजाम भुगतने की धमकी देता था।
 
इसी सिलसिले में गुरुवार की देर शाम उसकी पत्नी अकेली अपने खेत से बांस काटने गई हुई थी। जहां पूर्व से घात लगाए नशे में धुत आरोपी भीम महतो ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसकी पत्नी शोर मचाने लगी तो आरोपी भीम महतो उसकी बेरहमी से पिटाई कर भाग गया। शोर सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिली। सूचना मिलने के बाद हम लोग पहुंचे और सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
112 डायल के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर आरोपी गंगा महतो के बेटे राजेश उर्फ भीम महतो को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें