फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पंखा लगाने के नाम पर बच्चों को भेजा घर, मध्य विद्यालय मानगढ़ में लापरवाही

Thu, 19 Feb 2026 08:54 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मानगढ़ में पढ़ने वाले सातवीं और आठवीं के बच्चों को सिर्फ इसलिए स्कूल भेज दिया गया क्योंकि क्लास रूम में पंखा लगाना था। इस बात की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों को हुई उन्होंंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की।  
विज्ञापन
खाली क्लास रूम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिला के धरहरा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मानगढ़ में गुरुवार को घटी एक घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने क्लास रूम में पंखा लगाने के नाम पर सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को लंच के तुरंत बाद घर भेज दिया। इस फैसले से अभिभावकों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने इसे बच्चों के शैक्षणिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ बताया।

विज्ञापन


'पंखा लगना है, इसलिए घर जाओ'
अभिभावकों का कहना है कि पंखा लगाने जैसे सामान्य कार्य के लिए दो कक्षाओं की पढ़ाई बंद कर देना उचित नहीं है। खास बात यह रही कि अन्य कक्षाओं में पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रही, जबकि केवल सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों को छुट्टी दे दी गई। छात्रों ने बताया कि उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया 'पंखा लगना है, इसलिए घर जाओ। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिलदेव शर्मा ने भी इस बात को स्वीकार किया कि पंखा लगवाने के कारण बच्चों को छुट्टी दी गई थी।

ये भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान तीन महीने से ज्यादा गायब रहा क्लर्क, डीएम ने कर दिया बर्खास्त
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बीईओ राकेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि स्कूल समय में निजी या अन्य कार्यों के लिए छुट्टी देना नियम विरुद्ध है और इसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घटना के बाद अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई और उनके अधिकारों से समझौता न किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें