फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आम खरीदने गया था सैलून संचालक, तेज रफ्तार कार ने रौंदा; मौत के बाद NH-80 पर बवाल, घंटों लगा लंबा जाम

Tue, 02 Jun 2026 12:02 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: मुंगेर-लखीसराय एनएच-80 पर सिंघिया चौक के पास आम खरीद रहे सैलून संचालक पंकज ठाकुर को एक तेज रफ्तार टाटा एक्सयूवी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की।  
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर-लखीसराय एनएच-80 पर सिंघिया चौक के समीप सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक सैलून संचालक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों जाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


आम खरीदते समय काल बनकर आई तेज रफ्तार एक्सयूवी 
जानकारी के अनुसार, सिंघिया भागवत टोला निवासी रोजो ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र पंकज ठाकुर सड़क किनारे आम खरीद रहे थे। इसी दौरान मुंगेर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक टाटा एक्सयूवी अनियंत्रित होकर उन्हें रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि पंकज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।

मौत की खबर मिलते ही भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने मुंगेर-लखीसराय एनएच-80 को जाम कर दिया और सड़क से गुजर रहे कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इससे राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलने पर सफियासराय, हेमजापुर और कासिम बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा सड़क जाम समाप्त कराया।

ये भी पढ़ें: साइकिल चलाने के बहाने गई 10 वर्षीय बच्ची, फिर बोरी में मिला शव! समस्तीपुर की घटना से दहला इलाका
विज्ञापन


परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था पंकज
ग्रामीणों ने बताया कि पंकज ठाकुर परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें