फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद प्रचार पुस्तिकाओं के लिए मची होड़, स्टॉल पर उमड़ी भीड़ का वीडियो वायरल

Sun, 28 Jun 2026 10:48 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड की भुना पंचायत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सरकारी विभागों के सूचना एवं जनजागरूकता स्टॉल पर प्रचार पुस्तिकाएं और पंपलेट लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
पुस्तिका लेने के लिए महिलाओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड की भुना पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद सरकारी विभागों के प्रचार-प्रसार स्टॉल पर पुस्तिकाएं और जानकारी संबंधी सामग्री लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में प्रचार सामग्री लेने की होड़ मच गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विभिन्न विभागों ने लगाए थे जागरूकता स्टॉल

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के पंचायत सरकार भवन उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से कृषि, शिक्षा और अन्य सरकारी विभागों के सूचना एवं जनजागरूकता स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रचार पुस्तिकाएं, पंपलेट और अन्य जानकारीपरक सामग्री लोगों के लिए रखी गई थी।

कार्यक्रम खत्म होते ही स्टॉलों पर उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होते ही सभा में मौजूद बड़ी संख्या में महिलाएं प्रचार सामग्री लेने के लिए स्टॉलों की ओर दौड़ पड़ीं। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

कर्मियों ने लोगों की ओर फेंककर बांटी पुस्तिकाएं

भीड़ लगातार बढ़ने के कारण स्टॉल पर तैनात कर्मचारियों को पुस्तिकाएं और किताबें लोगों की ओर फेंककर वितरित करनी पड़ीं। इस दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी प्रचार सामग्री लेने में जुटे रहे।

बिना जानकारी के भी लेने लगीं प्रचार सामग्री

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार भीड़ में शामिल कई महिलाओं को यह भी पता नहीं था कि पुस्तिकाओं में क्या जानकारी दी गई है। हालांकि अन्य लोगों को प्रचार सामग्री लेते देख वे भी पुस्तिकाएं लेने के लिए आगे बढ़ गईं। पूरे घटनाक्रम का किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें