फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शेखपुरा से दिल्ली के लिए पहली बार रवाना हुई समर एक्सप्रेस, सांसद और विधायक ने दी हरी झंडी

Tue, 06 May 2025 03:49 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

आजादी के बाद से दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन की उम्मीद लगाए बैठे शेखपुरा के लोगों के लिए आज का दिन खास बन गया। रेलवे ने पहली बार शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सांसद, विधायक व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के बाद पहली बार शेखपुरा जंक्शन से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू हुई है। रेलवे ने समर स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन की शुरुआत की है। इस ट्रेन को रवाना करने के लिए जमुई के सांसद अरुण भारती, विधायक विजय सम्राट और भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती मौजूद थे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सांसद अरुण भारती ने कहा कि शेखपुरा के लोगों की यह पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे शेखपुरा और आसपास के लोगों को दिल्ली जाने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


विधायक विजय सम्राट ने कहा कि यह दिन शेखपुरा के लिए बहुत ही खास और ऐतिहासिक है। यह ट्रेन न केवल लोगों की यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि इलाके के विकास के नए रास्ते भी खोलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह ट्रेन नियमित रूप से चलती, तो और भी अच्छा होता। इसके लिए वे प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखेंगे।

'अब शेखपुरा से सीधे दिल्ली जाना हुआ आसान'
भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा कि अब शेखपुरा के लोगों को दिल्ली जाने के लिए लखीसराय, किऊल या गया जैसे स्टेशनों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीधे शेखपुरा से दिल्ली के लिए ट्रेन मिलने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास का कर रहे थे घेराव
विज्ञापन


दानापुर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य रंजीत कुमार ने बताया कि पहले दिल्ली से शेखपुरा आने के लिए लोगों को गया तक आना पड़ता था। अब इस सीधी ट्रेन से न केवल समय बचेगा, बल्कि पैसे की भी बचत होगी। खासकर व्यापारियों को इससे बहुत फायदा होगा।

नई दिल्ली–शेखपुरा (04064):

यह ट्रेन 5 मई से 10 जुलाई 2025 तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

नई दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 09:30 बजे

प्रयागराज जंक्शन: शाम 07:10 बजे
गया जंक्शन: रात 02:35 (अगले दिन)
वारिसलीगंज: सुबह 04:02 बजे
शेखपुरा आगमन: सुबह 05:00 बजे

शेखपुरा–नई दिल्ली (04063):

यह ट्रेन 6 मई से 11 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
शेखपुरा से प्रस्थान: सुबह 07:00 बजे
गया जंक्शन: सुबह 09:15 बजे
प्रयागराज: शाम 04:35 बजे
नई दिल्ली आगमन: रात 03:15 बजे (अगले दिन)

यह भी पढ़ें: 'बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही', पूर्व मंत्री जितेंद्र राय बोले

इस ट्रेन सेवा से शेखपुरा के लोगों को दिल्ली तक की यात्रा अब और भी आरामदायक और सुविधाजनक हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें