फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 'चीर दूंगा', छात्रों को धमकी दते हुए प्रोफेसर का वीडियो वायरल, अपार आईडी को लेकर हुआ हंगामा

Fri, 25 Jul 2025 07:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा

सार

बिहार के शेखपुरा जिले के रामाधीन महाविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रोफेसर योगेंद्र कुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एक छात्र को धमकी देते हुए कहते हैं, 'भागते हो यहां से, चीर दूंगा'।
 
विज्ञापन
विरोध करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शेखपुरा जिले स्थित रामाधीन महाविद्यालय में गुरुवार को नामांकन के दस्तावेज सत्यापन के दौरान एक प्रोफेसर के अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र कुमार एक छात्र को धमकी देते हुए कहते दिख रहे हैं, “भागते हो यहां से, चीर दूंगा।” यह घटना शिक्षा जगत के लिए शर्मनाक और चिंताजनक मानी जा रही है।
विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन के दौरान बिगड़ा प्रोफेसर का रवैया
UG सेमेस्टर-1 (2025-29) के नामांकन के लिए महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन चल रहा था। इसी दौरान अपार आईडी (12 अंकों की यूनिक स्टूडेंट आईडी) नहीं होने के कारण कई छात्रों के वेरिफिकेशन में समस्या आ रही थी। छात्रों ने इस समस्या की शिकायत राजद छात्र संगठन से की। राजद छात्र संगठन के विश्वविद्यालय महासचिव आलोक कुमार ने बताया कि जब वे छात्र-छात्राओं की शिकायत लेकर प्रोफेसर से सवाल करने पहुंचे, तो प्रोफेसर भड़क गए और खुलेआम धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया। उनका यह पूरा व्यवहार कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

छात्र संगठनों ने जताई नाराजगी, 24 घंटे का अल्टीमेटम
घटना के बाद छात्र राजद के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय पहुंचे और प्रोफेसर को तत्काल हटाने की मांग करते हुए प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा, “जो शिक्षक अनुशासन सिखाने की जिम्मेदारी निभाते हैं, वे खुद अपराधियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो महाविद्यालय के गेट पर धरना देंगे।”
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गांव-गांव पहुंचेगी सड़क, 30 हजार किलोमीटर सड़कों की मिली स्वीकृति, मेंटेनेंस पॉलिसी से मिलेगी लंबी उम्र

प्रभारी प्राचार्य ने पहले नकारा, फिर कार्रवाई की बात कही
जब मीडिया ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिवाकर से इस पूरे मामले पर सवाल किया तो उन्होंने पहले तो प्रोफेसर के अभद्र व्यवहार की जानकारी होने से इनकार कर दिया। लेकिन जब वीडियो का जिक्र हुआ तो उन्होंने माना कि अगर ऐसा वीडियो है तो यह अनुचित है और वीडियो देखने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


क्या है अपार आईडी?
अपार (Academic Bank of Credits ID) शिक्षा मंत्रालय द्वारा छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में संजोने के लिए शुरू की गई योजना है। यह 12 अंकों की एक यूनिक आईडी होती है, जो कॉलेज स्तर पर बनाई जाती है। इसके लिए छात्र के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक होता है, जो कई छात्रों के लिए समस्या बन रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें