फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: हत्या-गोलीबारी मामलों में चार साल से वांछित चंदन के घर चला खंती-हथौड़ा, कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई

Mon, 12 Jan 2026 10:18 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger Crime: मुंगेर के जमालपुर में हत्या और गोलीबारी के दो मामलों में चार साल से फरार चंदन यादव के खिलाफ पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। एसपी के निर्देश पर घर की संपत्ति जब्त की गई, जबकि आरोपी अब भी फरार है।
विज्ञापन
आरोपी के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी गोविंदपुर गांव में हत्या और गोलीबारी के दो गंभीर मामलों में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे आरोपी चंदन यादव के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
एसपी के निर्देश पर जमालपुर पुलिस की छापामारी
सोमवार को जमालपुर थाना की पुलिस टीम भारी बल के साथ आरोपी के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश के आधार पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर की चल संपत्ति को जब्त किया और दरवाजा, खिड़की, चौखट सहित अन्य सामान को उखाड़कर अपने कब्जे में लिया।
 
दो गंभीर मामलों में नामजद है चंदन यादव
चंदन यादव 7 नवंबर 2019 को पार्षद के भाई की गोली मारकर हत्या और 8 नवंबर 2022 को तत्कालीन वार्ड पार्षद सत्येन्द्र तांती पर गोलीबारी के मामलों में नामजद आरोपी है। दोनों मामलों के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन

 
मामले की पृष्ठभूमि में बताया गया है कि छोटी गोविंदपुर निवासी बेचन यादव के पुत्र गुंजन यादव और चंदन यादव ने घर में शौचालय निर्माण न होने को लेकर वार्ड पार्षद सत्येन्द्र तांती से विवाद किया था। इसी दौरान हुई गोलीबारी में सत्येन्द्र तांती के भाई को गोली लगी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पढ़ें- Bihar News: बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को अपराधियों ने चार गोलियां मारकर की हत्या, इलाके में दहशत
 
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, चंदन बना चुनौती
घटना के बाद पुलिस ने गुंजन यादव और उसकी मां मंजूला देवी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चंदन यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी रही। फरारी के दौरान भी चंदन ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोबारा सत्येन्द्र तांती पर फायरिंग की थी, हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस ने मिथुन और बजरंगी को गिरफ्तार किया था।
 
इश्तेहार लगाने के बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
लगातार फरारी के कारण पुलिस ने चंदन यादव के घर इश्तेहार चस्पा किया था। इसके बावजूद जब आरोपी ने न तो अदालत में आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस के समक्ष पेश हुआ, तो न्यायालय से कुर्की का आदेश लेकर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
जमालपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। चंदन यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती इसी कड़ी का हिस्सा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल आरोपी अब भी फरार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें