पीटे गए चार चोरों में दो नाबालिग भी शामिल हैं
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रटैथा गांव निवासी राजेंद्र सिंह के घर के दरवाजे पर 35 बोरे धान रखे थे। जहां से 20 बोरे धान की चोरी किए जाने को लेकर किसान ने 20 जनवरी को हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आवेदन देने के बाद वीडियो सामने आया है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, पिटाई के दौरान एक युवक बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रहा है। लेकिन पिटाई करने वाला युवक लगातार उनकी पिटाई कर रहा है।
इधर, हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धान चोरी करने के मामले में एक आवेदन आया है। इसके अलावा मारपीट करने की सूचना भी आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।