फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री ललन, नीतीश कुमार को 2025 तक सत्ता में रखने का किया आह्वान

Sat, 30 Nov 2024 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि 1990 से 2005 तक सरकारी खजाने का पैसा सिर्फ राजाओं के पास जाता था, लेकिन नीतीश कुमार ने सत्ता संभालने के बाद उसे सीधे जनता की भलाई पर खर्च किया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर के नगर भवन में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने अतिपिछड़ा वोट बैंक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग सिर्फ नीतीश कुमार का इशारा समझता है और जो वे कहते हैं, उसे मानकर वोट डालता है।

विज्ञापन

 
नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री शीला मंडल, पूर्व सांसदों और विधायकों सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि 1990 से 2005 तक सरकारी खजाने का पैसा सिर्फ राजाओं के पास जाता था, लेकिन नीतीश कुमार ने सत्ता संभालने के बाद उसे सीधे जनता की भलाई पर खर्च किया। उन्होंने कहा कि बिहार की बदलती तस्वीर अब देश ही नहीं, विदेशों में भी देखी जा रही है। जब इतिहास लिखा जाएगा, तो नीतीश कुमार का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
 
अगले चुनाव में 225 सीटों का लक्ष्य
ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
 
वहीं, परिवहन मंत्री शीला मंडल ने 2005 से पहले की सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि वे बेटियों की पढ़ाई के खिलाफ थीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 19 वर्षों में बेटियां पढ़ भी रही हैं और विकास में योगदान भी दे रही हैं। हजारों महिलाएं पुलिस सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में काम कर रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने ‘2025 फिर से नीतीश’ का नारा दिया, जिसे कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से अपनाया।
विज्ञापन

 
‘परिवारवाद के घेरे में हैं तथाकथित समाजवादी’
ग्रामीण मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों पर चलते हुए जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथाकथित समाजवादी नेता अब परिवारवाद के घेरे में हैं, जबकि नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लिए बिना वोट की चिंता किए काम किया है।

सदस्यता अभियान को मिला बल
सम्मेलन के दौरान जमालपुर के वशिष्ठ कुमार साहू ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली, जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है। कार्यक्रम में करीब छह हजार लोग शामिल हुए, जिससे कार्यकर्ताओं के उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार और ललन सिंह के नेतृत्व में जिले में विकास की लकीरें खींची गई हैं, जिसे जनता देख रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें