फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में छह अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खड़गपुर प्रखंड के गंगटा थाना क्षेत्र स्थित पोकरडी बहियार में गोढ़िया नदी किनारे छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण की छह मिनी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है।

 
विज्ञापन
मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर खड़गपुर प्रखंड के गंगटा थाना क्षेत्र स्थित पोकरडी बहियार में गोढ़िया नदी के किनारे छापेमारी कर पुलिस ने छह अवैध मिनी गन फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार को सूचना मिली थी कि गोढ़िया नदी के किनारे कुछ लोग छिपकर अवैध हथियार बना रहे हैं। इसके बाद खड़गपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों—बबलू प्रसाद सिंह उर्फ बबलू मंडल और राजेंद्र प्रसाद सिंह—को गिरफ्तार किया। वहीं, तीन अन्य लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से तीन देशी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित कट्टा, एक अर्धनिर्मित रायफल, चार अर्धनिर्मित बैरल, अठारह अर्धनिर्मित ट्रिगर, तीन मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, दो खोखा, एक ड्रिल मशीन और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन



पढे़ं: मुजफ्फरपुर में झंडा जुलूस को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

एसपी ने बताया कि ये सभी आरोपी पिछले डेढ़ माह से गुप्त रूप से मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे और तैयार हथियारों को आस-पास के क्षेत्रों में बेचने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार बबलू प्रसाद पूर्व में भी अवैध हथियार निर्माण के आरोप में जेल जा चुका है और हाल ही में वह सजा काटकर बाहर आया था। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पोकड़ी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें