फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पांच महीने पहले पकड़ुआ विवाह, अब फंदे से लटका मिला युवक का शव; पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Wed, 27 Nov 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: हवेली खड़गपुर थाना के थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस मामले की सभी बिंदुओं से जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थानाक्षेत्र से एक युवक की आत्महत्या की संदिग्ध घटना सामने आई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की पत्नी और उसके परिवार ने मिलकर उसकी हत्या की है। यह घटना राजगंज शिवाला के पास एक किराए के मकान में घटी, जहां युवक अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

विज्ञापन

 
पांच महीने पूर्व हुआ था पकड़ुआ विवाह
जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान उज्ज्वल कुमार के रूप में हुई है। उज्ज्वल की पांच महीने पहले बरियारपुर से अपहरण करके खड़गपुर पंचवदन मंदिर में प्राची कुमारी से शादी करवाए जाने का आरोप भी है। शादी के बाद से उज्ज्वल और प्राची अपने ससुराल वालों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।
 
‘पति ने की आत्महत्या’
बीती रात मृतक की पत्नी ने खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोन करके सूचना दी कि उज्ज्वल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर मृतक के परिजनों को पता चला कि उज्ज्वल की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी पत्नी वहां से गायब थी।
विज्ञापन

 
परिजनों का गंभीर आरोप
मृतक के पिता शंभु विश्वकर्मा ने इस घटना को हत्या का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की बहु और ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पांच महीने पहले उनके बेटे का अपहरण कर उसे शादी के लिए मजबूर किया गया था और अब हत्या कर दी गई।
 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर खड़गपुर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। हवेली खड़गपुर थाना के थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें