फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराब तस्करी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, जवान की पिस्टल छीनी गई

Sun, 28 Dec 2025 11:20 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर जिले के नयारामनगर थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव में शराब तस्करी पकड़ने गई हसनपुर क्यूआरटी टीम और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हुई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब तस्कर को पकड़ने गई क्यूआरटी टीम पर ग्रामीणों से हुई झड़प के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। नयारामनगर थाना क्षेत्र के पाटम पूर्वी पंचायत अंतर्गत कन्हैयाचक गांव में शनिवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में चार ग्रामीणों सहित एक पुलिस जवान को गिरफ्तार किया गया है। घटना के दौरान छीनी गई पुलिस जवान की पिस्टल की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना के हसनपुर क्यूआरटी टीम के बाइक दस्ते के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अभिषेक कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हसनपुर क्यूआरटी टीम को पाटम की ओर से शराब तस्करी की सूचना मिली थी, लेकिन टीम ने बिना किसी वरीय अधिकारी को सूचना दिए सिविल ड्रेस में छापेमारी की।

पढे़ं:  देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से झड़प हो गई, जिसमें पुलिस जवान सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनकी पिस्टल छीनी गई। एसपी ने बताया कि मारपीट के इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिनमें एक वार्ड सदस्य मनीष कुमार यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा जांच के क्रम में पुलिस जवान सुरेंद्र कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि बिना वरीय अधिकारी को सूचना दिए तथा सिविल ड्रेस में छापेमारी करना गंभीर अनुशासनहीनता है। गिरफ्तार पुलिस जवान के मोबाइल की जांच में अवैध वसूली के प्रयास से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं। घटना में शामिल अन्य तीन पुलिस जवानों से भी पूछताछ की जा रही है और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें