फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुंगेर में दर्दनाक घटना, दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Thu, 04 Dec 2025 04:53 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर दुर्गा स्थान के पास एक विवाहिता रंजू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर दुर्गा स्थान के पास बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रंजू देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कासिम बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, रंजू देवी की शादी 8 मई 2017 को हुई थी। उनके पति केशव कुमार कुरियर कंपनी में काम करते हैं और इसी से परिवार का भरण-पोषण होता था। दंपति के दो बच्चे हैं—7 साल की बेटी अंशिका और 5 साल का बेटा बीयान। पत्नी की मौत के बाद पति और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: घर में अकेले थे दोनों…शाम पंखे से झूलते मिले नाबालिग प्रेमी-युगल; पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार सुबह जब घरवालों ने कमरे का दरवाजा खोला तो रंजू देवी फंदे से लटकी मिलीं। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पति सहित परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें