फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Wed, 13 Mar 2024 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मंझौल गांव की है। 
 
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान मंझौल गांव के रहने वाले रामबदन साहनी का 26 वर्षीय पुत्र ओम साहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक ओम साहनी आज घर में बिजली का तार ठीक कर रहा था, तभी ओम साहनी बिजली के तार के करंट के चपेट में आ गया और अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन


परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं इस मौत की सूचना परिजनों के द्वारा चेरिया बरियापुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
इस संबंध में चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष ने बताया है कि घर में ही बिजली का तार मजदूर के द्वारा ठीक किया जा रहा था, इस दौरान वह करंट के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें