फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, बहन की रिंग सेरेमनी में जा रहा था; परिवार में छाया मातम

Mon, 17 Feb 2025 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: मृतक के पिता ने बताया कि रविवार शाम उनका बेटा सहरसा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। लेकिन खगड़िया स्टेशन से ट्रेन खुलते ही कुछ दूरी पर वह नीचे गिर गया। परिवार का कहना है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मृतक प्रिंस कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया में एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक प्रिंस कुमार अपनी ममेरी बहन की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए सहरसा जा रहा था, वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी बिनोद कुमार गुप्ता के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
 
ट्रेन में भीड़ बनी हादसे की वजह
मृतक के पिता ने बताया कि रविवार शाम उनका बेटा सहरसा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। लेकिन खगड़िया स्टेशन से ट्रेन खुलते ही कुछ दूरी पर वह नीचे गिर गया। परिवार का कहना है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना उन्हें पुलिस से मिली। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

 
ट्रेन में सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
 
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ट्रेन में भीड़ और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध और भीड़ नियंत्रण की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें