फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीन कब्जाने के विवाद में दबंगों ने दंपति को पेड़ से बांधकर पीटा, जान से मारने की भी दी धमकी

Sun, 09 Feb 2025 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

Jamui News: पुलिस ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले में दबंगों की दबंगई का एक खौफनाक मामला सामने आया है। झाझा थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक दंपति को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया जा रहा है। पीड़ित दंपति ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

 
गांव के दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला
पीड़िता रंभा कुमारी ने बताया कि छह फरवरी को सुबह करीब 11 बजे गांव के ही अर्जुन रविदास, मदन दास, कारु दास, मन्नू दास और राकेश यादव सहित कई लोग जबरदस्ती उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर पीड़ित दंपति को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। इसके बाद दोनों को एक पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन

 
जमीन हड़पने के लिए पीटा
पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जमीन हड़पने की मंशा से उन पर यह जानलेवा हमला किया। घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल दंपति को मारा-पीटा, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि पहले भी आरोपियों की ओर से धमकी दी जाती रही थी, लेकिन इस बार उन्होंने हद पार कर दी। अब दंपति दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
मामले को लेकर झाझा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें