फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जन्माष्टमी पर जमालपुर को बड़ा तोहफा, हावड़ा के लिए दौड़ेगी वंदे भारत, 6 घंटे 35 मिनट में तय होगा सफर

Fri, 15 Aug 2025 08:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जमालपुर

सार

जमालपुर से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ जन्माष्टमी के अवसर पर किया जाएगा। 17 अगस्त से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी और शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन परिचालन होगा।
 
विज्ञापन
जमालपुर-हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्माष्टमी के अवसर पर जमालपुर और आसपास के लोगों को जन्माष्टमी पर एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। देश की पहली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर से हावड़ा के बीच शुभारंभ होने जा रहा है। यह ट्रेन पहली बार जमालपुर जंक्शन से रवाना होगी। शुभारंभ कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे मॉडल स्टेशन जमालपुर के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंगेर के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी, जबकि 17 अगस्त से इसका नियमित परिचालन शुरू होगा। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी और जमालपुर से हावड़ा के बीच 450 किलोमीटर की दूरी मात्र 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि जमालपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाए। ट्रेन शुरू होने से मुंगेर-जमालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। तेज और आरामदायक सफर से कारोबार और आवागमन में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: सीएम ने पैतृक गांव में किया ध्वजारोहण, कहा- स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए सम्मान का दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदा रेल मंडल प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारी हो रही है। वहीं, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और डीएम निखिल धनराज निपनिकर ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ की टीम लगातार मुस्तैद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें