फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरकारी एंबुलेंस से निकली शराब की खेप! शेखपुरा में मचा हड़कंप; 10 पेटी विदेशी शराब बरामद

Thu, 13 Aug 2026 04:18 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

शेखपुरा में शराब तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग ने कुसुम्भा थाना क्षेत्र में एक सरकारी एंबुलेंस से करीब 10 पेटी यानी 89.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
एंबुलेंस से शराब की खेप बरामद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शराबबंदी के बीच शेखपुरा जिले से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस सरकारी एंबुलेंस का इस्तेमाल मरीजों की जान बचाने के लिए होना चाहिए, उसी एंबुलेंस से शराब की खेप बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 पेटी विदेशी शराब बरामद की है। मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सरकारी एंबुलेंस की आड़ में शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम सक्रिय हुई और कुसुम्भा थाना क्षेत्र के काशीचक मोड़ के पास देर रात घेराबंदी कर दी गई।

विज्ञापन


टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
इसी दौरान संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो टीम के होश उड़ गए। एंबुलेंस के अंदर मरीज की जगह शराब की पेटियां मिलीं। तलाशी में 89.250 लीटर, करीब 10 पेटी विदेशी शराब बरामद होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्खीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के औरे गांव निवासी कारू राम के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध; भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

उत्पाद थानाध्यक्ष अमित आनंद ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एंबुलेंस को रुकवाकर तलाशी ली गई थी, जिसमें शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी एंबुलेंस में शराब की यह खेप आखिर कहां से आई और इसे कहां पहुंचाया जाना था? क्या इस पूरे नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं? उत्पाद विभाग इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने में जुटा है। मामले की जांच के बाद शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

उत्पाद थाना में जप्त एम्ब्युलेंस

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें