फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पुरानी रंजिश में एक परिवार पर हमला, चार घायल; मां-बेटे की हालत गंभीर

Sun, 26 Jul 2026 06:38 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

मुंगेर के अहरा पाटम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया गया। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें मां और बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले कीजांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयारामनगर थाना क्षेत्र के अहरा पाटम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, अहरा पाटम गांव निवासी चंद्र प्रसाद साव का मंझला पुत्र अमित कुमार गांव में अपने एक दोस्त के घर के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान गांव का कैलाश उर्फ कल्लू अपने दो साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  '27 साल सिर्फ भाषण और खोखले वादे', शहीद विशुनी राय के परिजनों का छलका दर्द, आज भी अधूरी हैं घोषणाएं

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद कैलाश उर्फ कल्लू अपने अन्य साथियों के साथ अमित कुमार के घर पहुंच गया और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में अमित कुमार, उसके पिता चंद्र प्रसाद साव, मां पूनम देवी और भाई सुमित कुमार घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, पूनम देवी और उनके पुत्र सुमित कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार जारी है।

मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें