फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीसराय में सनसनी: अस्पताल के कमरे में मिला डॉक्टर का शव, आत्महत्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

Thu, 09 Apr 2026 07:21 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

लखीसराय के विद्यापीठ चौक स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा एंड इमरजेंसी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अभिनव गौरव का शव उनके ही अस्पताल के कमरे से मिला। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा एंड इमरजेंसी हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के संचालक चिकित्सक डॉ. अभिनव गौरव का शव उनके कमरे से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पत्नी से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, डॉ. अभिनव गौरव ने करीब 16 महीने पहले मुजफ्फरपुर की एक महिला चिकित्सक से विवाह किया था। शादी के बाद दोनों विद्यापीठ चौक स्थित अपने मकान में रह रहे थे। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि उनकी पत्नी पीजी की पढ़ाई के लिए बाहर चली गई थीं, जिसके बाद डॉक्टर मानसिक तनाव में रहने लगे थे।

खाना-नींद छोड़ दी थी
अस्पताल कर्मचारियों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से डॉक्टर ने ठीक से भोजन नहीं किया था और न ही वे सो पाए थे। उन्होंने अपने सहायक से कुछ दवाएं मंगाई थीं और फ्लूइड चढ़ाने को कहा था। इसके बाद वे अपने कमरे में आराम करने चले गए। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जब सहायक कमरे में पहुंचा, तो डॉक्टर को अचेत अवस्था में पाया। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


पढ़ें:  'नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे, दो-तीन दिन इंतजार कीजिए, सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर जदयू नेता बोले

पहले भी हो चुकी थी शादी
बताया जा रहा है कि डॉ. अभिनव गौरव की पहली शादी दिल्ली के एक संपन्न परिवार में हुई थी, लेकिन करीब एक वर्ष बाद दोनों का तलाक हो गया था। डॉ. अभिनव गौरव बड़हिया थाना क्षेत्र के सदाय बीघा गांव निवासी उदय शंकर सिंह के इकलौते पुत्र थे। वे अपने अस्पताल का संचालन कर रहे थे और शहर में एक युवा चिकित्सक के रूप में पहचान बना चुके थे।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें