फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराधियों ने युवक की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या, दिल दहला देगी वारदात; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 29 Dec 2024 03:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बेगूसराय में अपराधियों ने युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैला गई है।

विज्ञापन


घटना बखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले राजेंद्र महतो का पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया है कि छोटू कुमार पिछले दो दिन पहले अपने ननिहाल बखरी आया था।

उन्होंने बताया है कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का सिर कटा हुआ शव बहियार में फेंका हुआ। इसी सूचना पर बखरी थाने की पुलिस ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। डीएसपी कुंदन कुमार ने यह भी बताया है कि घटनास्थल से मुझे दूर पर मोबाइल का टुकड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


इसके साथ ही साथ रेल ट्रैक पर ब्लड का काफी निशान है। उन्होंने बताया है कि युवक के सिर को पुलिस ने बरामद किया है और शरीर का धड़ पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। इस घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आशंका जाहिर की गई है कि किसी ने हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें