फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ऑपरेशन लंगड़ा से कांपे बदमाश, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल; पैर में लगी गोली

Wed, 15 Jul 2026 08:30 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश अखिलेश सिंह के पैर में गोली लगी। एसपी भानु प्रताप सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
खगड़िया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला कर सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीनकर फरार होने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी का इलाज अस्पताल में जारी है। साथ ही आरोपी के पास से छीनी गई सरकारी पिस्टल और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला किया
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्वन भवन के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तीन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर एक पुलिसकर्मी का सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल अखिलेश कुमार उर्फ अखिलेश सदा, पिता लालो सदा, निवासी पूरबन वार्ड संख्या-04, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छीना गया सरकारी पिस्टल और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें-  दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मरक्षा में पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अखिलेश ने पुलिस टीम पर दोबारा हमला करने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें