फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: श्री जगदंबा पुस्तकालय का शताब्दी समापन समारोह धूमधाम से संपन्न, डिप्टी सीएम व राज्यपाल रहे मौजूद

Mon, 18 Aug 2025 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar: सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा कि बड़हिया आकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमेशा से उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित डिप्टी सीएम व राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय के बड़हिया नगर परिषद स्थित ऐतिहासिक श्री जगदंबा पुस्तकालय का शताब्दी समापन समारोह सोमवार को बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा विधान पार्षद संजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद राज्यपाल ने पुस्तकालय का अवलोकन किया और वहां रखी दुर्लभ पुस्तकों को देखा। उन्होंने पुस्तकालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसी क्रम में राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से ‘शताब्दी दर्पण’ का लोकार्पण किया। पुस्तकालय समिति की ओर से राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री को बुके व चादर भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह की गरिमा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

विज्ञापन


पढ़ें: स्टूडेंट यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, SDM कार्यालय का घेराव कर घुसे सैकड़ों लोग; जानें मामला

सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा कि बड़हिया आकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमेशा से उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। यह गर्व की बात है कि सौ वर्ष पूर्व यहां के लोगों ने ज्ञान और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस पुस्तकालय की स्थापना की थी। यह पुस्तकालय न सिर्फ पठन-पाठन का केंद्र रहा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना का भी प्रेरक स्थल बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें