फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बेगूसराय में 35 लाख रुपये का जेवर लूटकांड, मुख्य आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार, दस बदमाश थे शामिल

Sun, 25 Oct 2026 07:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय के फुलवड़िया बाजार में पार्वती ज्वेलर्स से 35 लाख रुपये के जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित और लाइनर मो राजा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। अब तक तीन आरोपित पकड़े गए हैं, अन्य की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले के फुलवड़िया बाजार स्थित पार्वती ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई 35 लाख रुपये के जेवर लूटकांड में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस की टीम ने मामले के मुख्य आरोपित और लाइनर मो राजा को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने 25 अक्तूबर को छापेमारी करके उसे पकड़ा।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपित मो राजा फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया-दो निवासी मो मुन्ना का पुत्र है। पुलिस ने उसके पास से दो सोने की मंटिका-नथिया, दुकान के 55 खाली ज्वेलरी डिब्बे और मोती की 459 मालाएं बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

कोलकाता से मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार फुलवड़िया बाजार की पार्वती ज्वेलर्स दुकान में 16 अक्तूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे हथियारबंद बदमाशों ने भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया था। दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए छह नकाबपोश अपराधियों ने दुकान से करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन


विशेष टीम को मिली सफलता
वारदात के बाद बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष और तेघड़ा के उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए विशेष टीम बनाई थी। फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी और पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर मुख्य आरोपित मो राजा को कोलकाता से धर दबोचा। जांच में सामने आया है कि मो राजा ने इस वारदात में मुख्य साजिशकर्ता के साथ-साथ लाइनर की भूमिका निभाई थी।

पढे़ं: खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, युवक बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया विवादित बयान

पुलिस के हत्थे चढ़े दो अन्य सहयोगी
मुख्य गिरफ्तारी से पहले पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। विशेष टीम ने सबसे पहले 19 अक्तूबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार निवासी रामपुकार सिंह को पकड़ा था। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और जेवर के खाली डिब्बे बरामद किए थे। इसके बाद पुलिस ने 21 अक्तूबर की देर रात तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर से अंसुमन कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों बदमाशों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को मुख्य आरोपित मो राजा का सुराग मिला, जिसके बाद पुलिस टीम ने कोलकाता पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के तुरंत बाद बेचे गए जेवरात
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस वारदात को अंजाम देने में 10 से अधिक बदमाश शामिल थे। सभी ने साजिशन तरीके से अलग-अलग भूमिका निभाई थी। वारदात के बाद भागने के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए लगभग 12 से 15 चक्र हवाई फायरिंग भी की थी। मौके से पुलिस ने आठ खोखे बरामद किए थे। जांच में यह बात भी सामने आई है कि बदमाशों ने वारदात के तुरंत बाद ही लूटे गए जेवरात बेच दिए थे।
विज्ञापन


अन्य फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी
तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अन्य फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। तेघड़ा के उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फुलवड़िया थाना पुलिस, तकनीकी शाखा और डीआईयू की विशेष टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें