फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: लखीसराय में बैनर फाड़ने को लेकर बवाल, महागठबंधन और बीजेपी आमने-सामने; जानें

Wed, 20 Aug 2025 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar: बताया जा रहा है कि बढ़ते विवाद और संभावित टकराव को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लखीसराय में इस घटनाक्रम से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
विज्ञापन
लखीसराय में बैनर फाड़ने को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय शहर के विद्यापीठ चौक पर मंगलवार को महागठबंधन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया। मामला महागठबंधन द्वारा लगाए गए वोटर अधिकार यात्रा के बैनर फाड़े जाने से जुड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही राजद के विधान पार्षद अजय कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और इस मामले के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया।

इधर, उसी स्थान पर पथ निर्माण विभाग की ओर से करीब 70 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम होना तय था। इसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री नितिन नवीन की मौजूदगी प्रस्तावित थी। कार्यक्रम का महागठबंधन ने विरोध जताया। राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि “विजय कुमार सिन्हा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। बैनर फाड़ना उनकी हताशा और हार के डर को दिखाता है।

विज्ञापन


पढ़ें: सांसद पप्पू यादव ने नोट बांटी, जदयू विधायक ने नाव चलाई; कटिहार की बाढ़ त्रासदी बनी चुनावी अखाड़ा

बढ़ते विवाद और संभावित टकराव को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लखीसराय में इस घटनाक्रम से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। जहां बीजेपी विकास योजनाओं के उद्घाटन के जरिए जनता को साधने की कोशिश कर रही है, वहीं महागठबंधन इसे दिखावा बताते हुए विरोध तेज कर रहा है। फिलहाल पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनों गुटों में तनातनी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें