फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सूर्यगढ़ा विधायक प्रह्लाद यादव के पुत्र विनय कुमार का निधन, डेंगू से थे पीड़ित

Tue, 23 Sep 2025 10:02 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Bihar News: विनय कुमार तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। संयोग यह रहा कि उनके परिवार ने एक दिन पहले ही उनकी पुत्री शैलपुत्री का पहला जन्मोत्सव मनाया था। ऐसे मौके पर उनकी असमय मौत परिवार और समर्थकों के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रह्लाद यादव के बड़े पुत्र विनय कुमार का मंगलवार सुबह पटना के रूबन हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से डेंगू से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, विनय कुमार तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। संयोग यह रहा कि उनके परिवार ने एक दिन पहले ही उनकी पुत्री शैलपुत्री का पहला जन्मोत्सव मनाया था। ऐसे मौके पर उनकी असमय मौत परिवार और समर्थकों के लिए गहरा सदमा लेकर आई है।

विज्ञापन


पढ़ें; ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक

पिछले वर्ष ही विनय कुमार का विवाह हुआ था। युवावस्था में उनका इस तरह चले जाना पूरे सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रह्लाद यादव और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। विनय कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें