फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : शौचालय के नवनिर्मित सेफ्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, दो की हालत गंभीर

Fri, 25 Jul 2025 10:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar : नया शौचालय टंकी बना ही था। करीब 15 दिन के बाद सेंट्रिंग खोलने के लिए दो भाई 
सेफ्टिक टैंक में उतरे, लेकिन ऑक्सीजन की कमी होने के कारण दम घुट जाने से दोनों की  मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में नए शौचालय टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के पिरनगर गांव की है, जहां इस दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। साथ ही दो अन्य चचेरे भाई जख्मी हो गए, जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान पिरनगर गांव निवासी रामबदन महतो के पुत्र देवेंद्र कुमार (26) और राजा कुमार (30) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसके भाई पवन कुमार (21) और महेंद्र महतों के पुत्र अमित कुमार जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी नया शौचालय टंकी बना ही था। करीब 15 दिन के बाद इसका सेंट्रिंग खोलने के क्रम में हादसा हुआ था। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है। लोगों ने बताया कि शौचालय के सेफ्टिक टैंक में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण दम घुटने से जान गई है। वहीं दो जख्मी में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि राजा कुमार और देवेंद्र सेंट्रिग खोलने टैंक में गए। काफी समय के बाद जब कोई बाहर नहीं आया, तब इसके बाद पवन और अमित भीतर गए। काफी समय के बाद कोई आवाज तक बाहर नहीं आई तो लोगों को शक हुआ। देखने पर सभी बेहोश पाए गए। लोगों के मदद से चारों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। इलाज के लिए सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर चारों ओर चीख पुकार मच गई है। मातमी सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें