फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news : खाते में आए 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपए, अब खूब हो रही चर्चा; जानिए क्या है मामला

Tue, 05 Aug 2025 09:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar : अगर आपके खाते में अचानक लाख करोड़ नहीं बल्कि 10 खरब रुपए आ जाएँ तो आप क्या कीजियेगा। यह मजाक नहीं हकीकत है। एक शख्स के खाते में 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 6000 रुपए आ गए। जैसे ही उसने अपना मोबाइल देखा, तब से उसके होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
खाते में आये इतने रुपए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक मजदूर के खाते में 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 6000 रुपए आए हैं। मामला सदर थाना क्षेत्र के अचहरी गांव का है, जहां टेनी मांझी के बैंक खाते में अचानक 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 6000 रुपए आ गए। जैसे ही इस बात की जानकारी टेनी मांझी को हुई तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन


दरअसल टेनी मांझी जयपुर में प्लंबर का काम करता है। बुधवार की सुबह उसके पिता दवा के लिए पैसे भेजने को कहा। रुपए भेजेने से पहले जब वह अपना मोबाइल में बैलेंस चेक किया तो उसके होश उड़ गए। अकाउंट में इतने पैसे थे कि स्क्रीन पर नंबर भी पूरे नहींहो रहे थे और वह गिनती भी नहीं कर पा रहे थे। टेनी मांझी ने बताया कि उसके बैंक अकाउंट में इतने रुपए आ गए, जिनकी गिनती भी नहीं आती है। इसके बाद घर वालों को फोन किया और उन्हें बताया कि अकाउंट में बहुत सारे रुपए आए हैं। गांव के लोगों को इस बात की भनक लगते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत, समर्थकों ने मनाया जश्न; सोनू-मोनू चर्चित गोलीकांड मामले में हुई थी जेल
विज्ञापन


जब टेनी मांझी अपने अकाउंट से पैसे की निकासी के लिए गया तो पता चला कि उसका अकाउंट फ्रिज कर दिया गया है। टेनी मांझी ने बताया कि 'जब मैंने अपने अकाउंट में इतने रुपए देखे तो इसे निकालने की कोशिश करने लगा। लेकिन 10 सेकेंड के अंदर ही बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरे अकाउंट में 500 रुपए थे, अब वो भी नहीं निकल रहे हैं। जिससे अब मैं अपने पिता को भी पैसे नहीं भेज पा रहा हूं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अब तेज प्रताप यादव का नया दांव; बिहार चुनाव के लिए VVIP के साथ गठबंधन, राजद-कांग्रेस को दिया यह ऑफर

टेनी मांझी ने बताया- 'मैं पहले मुंबई में मजदूरी करने के लिए गया था और उसी दौरान 2024 में खाता खुलवाया था। फिलहाल, मैं जयपुर में रहकर प्लंबर का काम करता हूं। इधर टेनी मांझी के खाते की यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। गांव से लेकर जिले तक लोग इस बात को जानकर हैरान हैं कि एक साधारण मजदूर के खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे आ गई। वहीं टेनी मांझी का कहना है कि उसे डर है कि कहीं इस मामले में उसे फंसा न दिया जाए। उसने सरकार और बैंक से अपील की है कि वह मामले की जांच कराएं और उसके खाते को सामान्य स्थिति में लाया जाए। मामले को लेकर साइबर डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि '36 डिजिट का ये नंबर है। इसको हम लोग ट्रिलियन-बिलियन ही मान रहे हैं। बैंक के टेक्निकल फॉल्ट ही इसे हम लोग मान रहे हैं। बाकी आगे की जांच जारी है। कहां से पैसे आए ये जांच का विषय है। इनकम टैक्स विभाग को भी ये सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें