फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamui: भीषण गर्मी को झेल नहीं सकी शिक्षिका…स्कूल में एक घंटे के बाद हुई बेहोश; केके पाठक का फरमान पड़ा भारी

Thu, 30 May 2024 11:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui: जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर है। अधिकतम पारा भी 43 डिग्री है। ऐसी स्तिथि में केके पाठक का फरमान शिक्षक और शिक्षिकाओं पर भारी पड़ रहा है। जहां जमुई में एक शिक्षिका स्कूल पहुंचने के 1 घंटे बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं। 
 
विज्ञापन
बेहोश हुई शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सिमुलतला की है। बता दें कि बुधवार को भीषण गर्मी के कारण जमुई जिले के विभिन्न प्रखंड में करीब एक दर्जन स्कूलों में दो दर्जन से अधिक बच्चे व शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन


हालांकि यह मामला जमुई जिले के अलावा राज्य के अन्य जिलों में देखा गया। जिससे अमर उजाला के द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई खबर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 30 मई से 8 जून तक विद्यालय बंद करने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन इस बीच गुरुजी को स्कूल में रहना अनिवार्य होगा और सभी विद्यालयों में प्रभारी, एचएम व शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सुबह 08 बजे से 11 बजे तक विद्यालय आयेंगे तथा गैर शैक्षणिक कार्य में बच्चों का एडमिशन, ई-शिक्षाकोष पर बच्चों की एंट्री, विद्यालय में असैनिक कार्य, जिन बच्चों का आधार नहीं बना है, उनका आधार बनवाने का कार्य समेत विभिन्न कार्य करने का निर्देश जारी किया गया था।

इसी फरमान को लेकर जिले भर के शिक्षक व शिक्षिकाएं गुरुवार को निर्धारित समय के अनुसार अपने-अपने स्कूल पहुंचे, लेकिन भीषण गर्मी के कारण झाझा प्रखंड अंतर्गत सिमुलतला मध्य विद्यालय में संस्कृत विषय की शिक्षिका ज्योतिमा कुमारी विद्यालय पहुंचने के 1 घंटे बाद बेहोश होकर गिर गई, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। वहीं आनन फानन में शिक्षिका की विद्यालय में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें