फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: धान कटे खेत में 60 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई गई आशंका

Mon, 01 Dec 2025 07:00 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहोंडा जवाहरनगर गांव के पास रविवार को धान कटे खेत में 60 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो दंग रह गए। तत्काल इसकी सूचना संग्रामपुर थाना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों से पहचान को लेकर पूछताछ की। मौके पर मौजूद दीदारगंज पंचायत समिति सदस्य सचिन कुमार ने मृतक की फोटो आसपास के गांवों में भेजकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। कुछ देर बाद शव की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव निवासी अनारशी शर्मा (60 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मृतक के पुत्र सुभीत शर्मा, पत्नी जुली देवी एवं बड़े पुत्र की पत्नी नूतन देवी घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बदहाल हो गए।

पढ़ें: सारण बना अंतर-प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन, नौका दौड़ में इस टीम ने मारी बाजी    
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक शनिवार शाम करीब चार बजे गांव के ही हग्गन पासवान के पुत्र निक्की पासवान के साथ घर से निकले थे और कुछ देर में लौटने की बात कही थी। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की और बेलहर थाना में इसकी सूचना भी दी। परिजनों और ग्रामीणों को शक है कि हत्या के बाद शव को संग्रामपुर क्षेत्र में लाकर फेंका गया है। मृतक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरी हो गई है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक के कपड़े तथा हाथ में पहनने वाला मठिया (कड़ा) भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी सबूतों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें