फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने पांच साल के मासूम को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Mon, 14 Apr 2025 04:13 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: जमुई में बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खेल रहे एक बच्चे को कुचल दिया, जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत नुमर चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे गौरव कुमार को कुचल दिया। घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक गौरव कुमार की पहचान नुमर गांव निवासी मंजय कुमार यादव के पुत्र के रूप में हुई है। मंजय यादव दरभंगा में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। गौरव अपनी मां, दादा-दादी और छोटे भाई-बहनों के साथ नुमर में ही रहता था।

पढ़ें: छेड़खानी का विरोध करना मां-बेटी को पड़ा महंगा, बदमाशों ने आपत्तिजनक तस्वीरें की वायरल; पांच पर केस दर्ज    
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरव अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोश में आकर नुमर चौक पर सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि बच्चे की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और चालक फरार हो गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर कटौना गांव का है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरव के पिता दरभंगा से जमुई के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें