फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

Fri, 24 Apr 2026 01:14 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar News: जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध वाहन और हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग एनएच-333 पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दूध गाड़ी और तेज रफ्तार हाईवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दूध वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक करीब 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

तेज रफ्तार हाईवा से हुई भिड़ंत

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दूध गाड़ी समस्तीपुर से सुधा दूध लेकर झारखंड के देवघर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बनझुलिया गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

घायलों को पटना किया गया रेफर
इस दुर्घटना में चालक मोहम्मद मुख्तार, उपचालक मोहम्मद मुबारक और कर्मी संजीत साव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय पंडित ने बताया कि चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: सम्राट चौधरी के बहुमत प्रस्ताव पर MLA की गिनती नहीं चाहेंगे तेजस्वी यादव; ऐसा क्यों?

पुलिस कार्रवाई और यातायात प्रभावित
हादसे के बाद करीब दो घंटे तक एनएच-333 पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बाद में क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। गिद्धौर थाना अध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें