फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में तोड़ा दम; हादसे के बाद फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 19 Oct 2026 09:04 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा के पास दो बाइकों की टक्कर में झारखंड पुलिस के जवान रॉकी सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
अस्पताल में शव के पास परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई में सोमवार को जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मनीअड्डा के समीप दो बाइकों की टक्कर में झारखंड पुलिस के जवान रॉकी सिंह (45) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह जमुई की आनंद बिहार कॉलोनी के निवासी थे और झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जेल की ओर जा रहे थे रॉकी सिंह
मिली जानकारी के अनुसार, रॉकी सिंह सोमवार को अपनी बुलेट बाइक से किसी काम के सिलसिले में मनीअड्डा स्थित जेल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल जवान को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।

पढ़ें: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने रॉकी सिंह को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक थी। चिकित्सक डॉ. विशाल आनंद ने बताया कि जवान के सिर, पैर और चेहरे पर चोटें आई थीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया
रॉकी सिंह के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से स्नेह और सुरक्षा का सहारा छिन गया। दुर्गा पूजा के अवसर पर जिस घर में खुशियां होनी चाहिए थीं, वहां अब मातम पसरा है। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से रिश्तेदारों और परिचितों के बीच भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


फरार बाइक सवार की तलाश में पुलिस
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें