फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवनिवाहिता का शव गंगा नदी में मिलने से हड़कंप, मायके वाले बोले- हत्या कर फरार हो गए ससुराल वाले

Tue, 29 Jul 2025 01:27 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पिछले कई दिनों से प्रताड़ित करते थे। वह पिछले कई दिनों से दहेज की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर लक्ष्मी को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
पति के साथ लक्ष्मी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में गंगा नदी में एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि दहेज के लिए एक नव विवाहिता की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। मृत नवनिवाहिता की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला पुनर्वास निवासी अमरेश कुमार साह के पत्नी लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही मायके वालों में कोहराम मच गया है।  ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं। वहीं शव बरामदगी के बाद मटिहानी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम सोमवार की शाम शुरू हुई थी। जो मंगलवार की सुबह शव बरामदगी के साथ ही हत्या के मोर पर पहुंच गई है। लक्ष्मी के पिता सहित उसके मायके से बड़ी संख्या में लोग सोमवार की रात में जिला पुनर्वास पहुंचे और इस समय से खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही रात से मटिहानी थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी । 

दहेज में पांच लाख डिमांड पूरी नहीं करने पर हत्या 
लक्ष्मी के पिता छौड़ाही थाना क्षेत्र के शेखाटोला निवासी सत्यदेव साह ने बताया कि पिछले साल 14 जुलाई को सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर बेटी लक्ष्मी की शादी पुनर्वास निवासी अमरेश के साथ किया था। तब से ही उसके ससुराल वाले बार-बार टॉर्चर किया करते थे। अमरेश अपने घर पर ही आटा- चक्की और तेल मिल का व्यवसाय करता है। बावजूद इसके लड़का के परिजन द्वारा अलग से बिजनेस करने के लिए पांच लाख रुपया देने का दबाव बनाया जा रहा था । बेटी को जब बार-बार काफी टॉर्चर किया जाने लगा तो दो लाख रुपया दिए भी थे। लेकिन, लक्ष्मी की पति, सास सहित सभी घर वाले मिलकर प्रताड़ित कर रहे थे। 
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन
विज्ञापन


लक्ष्मी ने मरने से पहले मां को फोन की थी 
पिता ने बताया कि सोमवार की शाम लक्ष्मी की अपनी मां से बातचीत भी हुई थी, उस समय तक सब कुछ ठीक था। शाम में ग्रामीणों द्वारा पता चला कि लक्ष्मी की हत्या कर लाश को गंगा में फेंक दिया गया। इसके बाद हमने डायल-112 को फोन किया और घटना की जानकारी दी थी। रात में हम लोग लेट से पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था, गांव वालों ने बताया कि करीब 4:30 बजे ई-रिक्शा से लक्ष्मी की लाश को उसके ससुराल वाले लेकर कही गए हैं। मटिहानी थाना पर पहुंचकर गुहार लगाई है, थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम ने मामले में सही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रात में भी वह लोग पहुंचे थे। तभी से खोजबीन की जा रही थी। इस सम्बंध में मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन कर रहे हैं। ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ किया जा रहा है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें