फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेम प्रसंग के चक्कर में घर छोड़कर भागीं थी नाबालिग लड़कियां, शादी के बाद लौट आईं घर

Thu, 26 Mar 2026 12:12 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गईं और शादी कर ली। परिजनों की शिकायत और पुलिस की सक्रियता के बाद दोनों अलग-अलग समय पर घर लौट आईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में हाल ही में एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां दो नाबालिग लड़कियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गईं और शादी कर ली। घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां अलग-अलग जगहों पर पढ़ाई कर रही थीं और इसी दौरान युवकों के संपर्क में आईं। इनमें से एक लड़की की दोस्ती मोबाइल के जरिए लखनऊ के एक युवक से हुई, जबकि दूसरी लड़की का नजदीकी उसके पड़ोसी गांव के युवक के साथ बढ़ा। बातचीत के दौरान दोनों के रिश्ते गहरे हुए और उन्होंने घर छोड़कर शादी करने का फैसला किया।

लड़कियों ने माता पिता के साथ रहने की इच्छा जताई
परिवार की शिकायत और पुलिस की सक्रियता के बाद लड़कियां अलग-अलग समय पर वापस लौटीं। एक लड़की लगभग छह महीने बाद थाने पहुंची, जबकि दूसरी लड़की करीब दस दिन बाद खुद थाने में आई। दोनों ने अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने उन्हें बरामद करने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और न्यायालय में उनके बयान दर्ज कराए। कोर्ट के निर्देश पर दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: अचानक चलती ट्रेन से फिसला युवक का पैर, हाथ की हथेली कटी; हालत गंभीर
विज्ञापन


इस मामले में एक नाबालिग के प्रेमी को हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में पर्यवेक्षण  गृह भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें