मेन्स हॉकी हीरो एशिया कप-2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा सोमवार को मुंगेर पहुंची, जहां संग्रहालय सभागार में इसका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने ट्रॉफी का स्वागत किया। डीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में नया उत्साह और जोश आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।