Bihar News: बताया जा रहा है कियुवक अपने मित्र विक्रम के साथ प्रेमिका को साथ ले जाने के इरादे से टेटिया बंबर पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक कठनी गांव के पास तीनों की संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग और महिला को भगाने का निकला।
मुंगेर के टेटिया बंबर प्रखंड में शनिवार को एक फिल्मी अंदाज की घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी। स्थानीय स्रोतों के अनुसार प्रखंड के मंजूरा गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी जानकी देवी, जो आशा कार्यकर्ता भी हैं, इंस्टाग्राम के माध्यम से मुजफ्फरपुर निवासी सोहन नामक युवक के संपर्क में आई थीं। करीब पांच महीने की ऑनलाइन बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गए।
इसी सिलसिले में युवक अपने मित्र विक्रम के साथ प्रेमिका को साथ ले जाने के इरादे से टेटिया बंबर पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक कठनी गांव के पास तीनों की संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने पर उन्हें रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग और महिला को भगाने का निकला।
इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को टेटिया बंबर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला के पति को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। वहीं दोनों युवकों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना की चर्चा पूरे प्रखंड में दिनभर बनी रही।