फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने खुद को मारी गोली, इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान मौत

Sun, 18 Oct 2026 09:02 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के सामने कनपटी पर गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल भानु सिंह उर्फ समर सिंह की पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है।
विज्ञापन
युवक को इलाज के लिए पटना ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के सामने ही अपनी कनपटी पर पिस्तौल से गोली मार ली। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान भानु सिंह उर्फ समर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कमरे के अंदर से अचानक सुनाई दी गोली चलने की आवाज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जाता है कि भानु सिंह अपनी प्रेमिका के साथ घर के एक कमरे में मौजूद था। इसी दौरान अचानक कमरे के भीतर से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घबराकर कमरे की ओर दौड़े। वहां पहुंचने पर भानु सिंह को खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा पाया गया। इसके बाद परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।

सदर अस्पताल से पटना रेफर, रास्ते में तोड़ा दम
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में घायल युवक को लेकर जमुई सदर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर पटना जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: बेटी का शव कंधे पर उठाकर सड़क पर वाहन तलाशता रहा पिता
विज्ञापन


प्रेमिका हिरासत में, एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और युवक के साथ कमरे में मौजूद उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की तकनीकी टीम को भी बुलाया गया। टीम घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। युवक ने किन परिस्थितियों में गोली चलाई और घटना के समय वास्तव में क्या हुआ, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

युवक को इलाज के लिए पटना ले जाते परिजन व मृतक युवक की फाइल फोटो

 

युवक को इलाज के लिए पटना ले जाते परिजन व मृतक युवक की फाइल फोटो

 

युवक को इलाज के लिए पटना ले जाते परिजन व मृतक युवक की फाइल फोटो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें