फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने डीएम की अनुसंशा पर लगाई मुहर, सीओ पर हैं कई गंभीर आरोप

Tue, 29 Apr 2025 09:33 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। सीओ को निलंबित करने के लिए डीएम ने विभाग को अनुसंशा की थी। आरोप को सत्य मानते हुए विभाग ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आरोपी सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंचल अधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने यह निर्णय लिया है। मंगलवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए पत्र भी जारी कर दिया है। सदर सीओ ब्रजेश पाटिल को विभाग ने निलंबित अवधि में आयुक्त कार्यालय मुंगेर में रिपोर्टिंग करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Explainer : मेदांता पटना में फ्री इलाज मिलना क्यों मुश्किल, सदन में उठा सवाल तो सरकार ने अब क्या किया?

पूर्व से हैं कई संगीन आरोप
बताया जाता है कि खगड़िया अंचल कार्यालय पर पहले से ही कई संगीन आरोप हैं। सीओ की कार्यशैली एवं कार्य भावना राजस्व प्रशासन के अनुकूल नहीं थी। समय पर जमाबंदी नहीं करने, जमाबंदी में मोबाइल नंबर एवं आधार समय पर नहीं करने, जमाबंदी का परिमार्जन नहीं करने तथा विभागीय कार्य में स्थिलता का आरोप बीते 15 फरवरी को डीएम अमित कुमार पांडेय के द्वारा किया गया था। इसके बाद यह कार्रवाई सरकार की तरफ से की गई है। गौरतलब है कि खगड़िया सदर अंचल बिहार के कुछ चुनिंदा अंचलों में है, जहां सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री का खेल व्यापक पैमाने पर हुआ है।
विज्ञापन


सीओ की शिकायत हुई थी लंबी
सदर सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल पर विभागीय आरोपों के इतर भी कई गंभीर आरोप लग रहे थे। सदर अंचल में दाखिल खारिज करने में लोगों से राजस्व कर्मियों द्वारा दोहन करने के मामले में भी कई शिकायत की गई थी। साथ ही उनके ऊपर आमजनों की शिकायत को तवज्जों नहीं देने जैसे कई गंभीर आरोप थे।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar: भाजपा ने कांग्रेस के 'गायब पोस्टर' पर कसा तंज, कहा- यह ओछी, राष्ट्रविरोधी और घटिया राजनीति की पराकाष्ठा
विज्ञापन


सदर अंचल पर विभाग की विशेष नजर
खगड़िया जिले के सदर अंचल कार्यालय पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की नजर थी। सूबे में यह अंचल उन चुनिंदा अंचलों में शामिल है जहां पर व्यापक पैमाने पर अरबों के सरकारी जमीन की खरीद ब्रिक्री के मामले विभाग को मिले हैं। बीते वर्ष जिला लोक शिकायत निवारण ने एक वाद की सुनावई करते हुए खगड़िया अंचल में चल रहे इस खेल को पकड़ा था। जहां अंचलाधिकारी की मिलीभगत से सरकारी जमीन को भू-माफियाओं द्वारा बंदर-बांट कर लिया गया।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: तेजस्वी ने जनता से मांगा मौका, कहा- बिहार को टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी की जरूरत नहीं

सीओ की अनदेखी से अरबों का हुआ खेल
बीते वर्ष लोक शिकायत निवाराण द्वारा एक मामले की शिकायत में यह बात सामने आया था कि जिस जमीन को सरकारी भूमि दिखा अंचल म्यूटेशन पर रोक रहा है, उसकी रजिस्ट्री पर रोक के लिए सीओ की तरफ से कोई कारर्वाई नहीं हुई। वर्ष 2014 में ही सरकार के द्वारा सरकारी भूमि (गैर-मजरूआ खास, आम, बकास्त, कैसर-ए-हिंद, भू-अर्जित) भूमि की खरीद फरोक्त पर रोक है। जांच में यह सामने आया कि 2015 से वर्ष 2024 तक यह खेल चलता रहा। यानि खगड़िया सदर सीओ ने सिर्फ म्यूटेशन पर रोक लगाई, लेकिन रजिस्ट्री ऑफिस को इसकी कोई सूचना नहीं दी।

निलंबित सीओ और निलंबन आदेश

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें