फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोचिंग के बहाने भागे प्रेमी युगल, मंदिर में रचाई शादी, पुलिस पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 19 Mar 2026 04:00 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar: बिहार के जमुई में एक बालिग प्रेमी जोड़े ने परिवार की असहमति के बावजूद घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। शादी का वीडियो वायरल होने और जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, लेकिन बालिग होने के कारण बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
जमुई में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े द्वारा घर से फरार होकर मंदिर में शादी करने का मामला सामने आया है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, पतौना गांव की 19 वर्षीय युवती और कोल्हुआ केवाल गांव के 20 वर्षीय युवक के बीच पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात कोचिंग के दौरान हुई थी, जहां से धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता गहरा हो गया। हालांकि, यह संबंध अंतरजातीय होने के कारण युवती के परिजन इसके खिलाफ थे।

विज्ञापन


कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला प्रेमी जोड़ा
बताया जाता है कि रविवार को दोनों कोचिंग जाने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों को बिना जानकारी दिए दोनों फरार हो गए। इसके बाद बुधवार को दोनों ने लक्ष्मीपुर स्थित देवरा पहाड़ के शिव मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के दौरान युवक के कुछ मित्र भी वहां मौजूद थे। विवाह के बाद दोनों ने मंदिर में मौजूद लोगों से आशीर्वाद लिया। अब इसका वीडियो गुरुवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती
शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर अपने घर पहुंचा। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाई। वहां पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से विवाह किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CM का कार्यक्रम खत्म होते ही शुरू हो गई लूट, आलू-प्याज लेकर भागते अफसर का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


पुलिस ने बॉन्ड भरवा किया रिहा
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों से बॉन्ड भरवाया और उन्हें रिहा कर दिया। युवक के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर नवदंपति को अपना लिया है, जबकि युवती के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें