फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ससुराल वालों ने हाथ-पैर बांधकर रात भर पीटा, बाइक की जिद से दामाद हुआ अधमरा; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 Sep 2025 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि दामाद का ससुराल पहुंचने के बाद रात में हाथ-पैर बांधकर पीटा गया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता पुलिस के साथ पहुंचे और उसे ससुराल वालों से छुड़ाकर थाना ले आए।
विज्ञापन
दामाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक पति को पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और बाइक खरीदने की जिद पर ससुराल वालों ने हाथ-पैर बांधकर पिटाई की। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरबासा और खांजहांपुर के भितयाराही टोला से जुड़ी है।

पीड़ित अमरजीत महतो, सकरबासा पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी, ने थाने में आवेदन देकर बताया कि वह संध्या 4 बजे गांव के पंचायत भवन पर बैठा था। तभी खांजहांपुर पंचायत के भितयाराही टोला निवासी उसके ससुर और अन्य रिश्तेदार आए और जरूरी काम बताकर उसे ससुराल चलने को कहा। इंकार करने पर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ससुराल ले जाया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत, दूध लेकर लौटते समय हुआ हादसा

ससुराल पहुंचने के बाद उसे रात में हाथ-पैर बांधकर पीटा गया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता पुलिस के साथ पहुंचे और उसे ससुराल वालों से छुड़ाकर थाना ले आए। अमरजीत महतो का इलाज कराया गया है।

ससुराल पक्ष का पक्ष
ससुराल वालों का कहना है कि इंदिरा आवास योजना के तहत पत्नी भुल्ली देवी के नाम पर राशि मिली थी। अमरजीत महतो उस पैसे से बाइक खरीदना चाहता था, लेकिन पत्नी ने साफ मना कर दिया। इसके बाद युवक शराब पीकर घर में आग लगाने तक का प्रयास किया और कपड़े-सामान जलाया। मारपीट और अराजकता के बाद पत्नी मायके खांजहांपुर चली गई थी। ससुराल पक्ष का दावा है कि युवक को सबक सिखाने के लिए यह कार्रवाई की गई। चेरिया बरियारपुर थाना के थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस गहन जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें