फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कपड़े दिलाने के बहाने बहन से ले गया बच्चा, फिर 1.80 लाख रुपये में बेच दिया; मामा समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 08:40 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

बिहार के खगड़िया में सगे मामा ने अपने डेढ़ माह के भांजे को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने शिकायत के 12 घंटे के भीतर बेगूसराय से बच्चे को सकुशल बरामद कर मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
जानकारी देते हुए सदर डीएसपी 2 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सगे मामा ने अपने डेढ़ माह के मासूम भांजे को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के 12 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में बच्चे के मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


कपड़े दिलाने के बहाने बहन से ले गया बच्चा
सदर डीएसपी-2 संतोष कुमार पोद्दार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 अक्टूबर को गंगौर थाना में एक माह 10 दिन के बच्चे के अपहरण की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुष्कर आनंद के निर्देश पर गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा गांव में छापेमारी की और बच्चे को कुमारी शबनम के घर से सकुशल बरामद कर लिया।

बहन के ससुराल से बच्चे को लेकर हुआ फरार
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी रामाशीष पासवान बच्चे का सगा मामा है। वह अपनी बहन खुशबू के ससुराल लाभगांव गया था। वहां उसने बहन से कहा कि वह बच्चे को बाजार ले जाकर नए कपड़े दिला लाएगा। इसी बहाने वह बच्चे को अपने साथ ले गया और बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र स्थित समसा गांव में कुमारी शबनम के यहां बेच दिया।
विज्ञापन


पढे़ं: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज
विज्ञापन


40 हजार रुपये फोन-पे से दिए
सदर डीएसपी-2 संतोष कुमार पोद्दार ने बताया कि बच्चे का सौदा 1 लाख 80 हजार रुपये में तय हुआ था। इसमें से 40 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से दिए गए थे, जबकि शेष रकम नकद देने की बात तय हुई थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 40 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रामाशीष पासवान निवासी सिमरी, बखरी तथा शिवम कुमार और कुमारी शबनम निवासी समसा, मंसूरचक, जिला बेगूसराय शामिल हैं।

गंगौर थाना में कांड संख्या 198/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। छापेमारी दल में गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान, एसआई एसएम अख्तर और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें