फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी के 22 दिन बाद मौत ने छिनी जिंदगी, ससुराल जाते वक्त हादसे में युवक की मौत; दुल्हन की उजड़ी जिंदगी

Fri, 29 May 2026 12:32 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Bihar: खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में चलंत शौचालय टैंकर से बाइक की टक्कर में नवविवाहित युवक चिकु कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकु की शादी महज 22 दिन पहले हुई थी, जिससे परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते पत्नी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक नवविवाहिता की खुशियां छीन लीं। नगर पंचायत मानसी के चलंत शौचालय टैंकर से बाइक की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एसएच-95 पर हुआ।

विज्ञापन


ससुराल जा रहे थे दोनों युवक
मृतक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 निवासी 26 वर्षीय चिकु कुमार के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त अमित कुमार के साथ बाइक से मानसी के सैदपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े चलंत शौचालय टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चिकु कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को पहले मानसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शादी के 22 दिन बाद उजड़ा सुहाग
सबसे मार्मिक बात यह है कि चिकु कुमार की शादी महज 22 दिन पहले, 7 मई 2026 को दीपशिखा के साथ हुई थी। हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि सड़क हादसे ने उसकी जिंदगी उजाड़ दी। घटना के बाद परिवार और ससुराल में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बक्सर में खड़ी बस को अज्ञात लोगों ने लगाई आग, जलकर राख; दो हफ्ते में दूसरी घटना से बढ़ी रंज

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें