फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया GNM सेंटर में पास कराने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सीएस ने मांगा जवाब

Sun, 10 May 2026 09:25 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

छात्राओं के अनुसार सत्र 2021-24 की छात्राओं से 24 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराए गए। शिकायत में डिजिटल ट्रांजैक्शन का भी उल्लेख किया गया है।
 
विज्ञापन
खगड़िया सदर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में छात्राओं से परीक्षा में पास कराने, अच्छे अंक दिलाने और सर्टिफिकेट देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। छात्राओं ने प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी प्राचार्य सरफिना कुमारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्राओं का कहना है कि परीक्षा में पास कराने के नाम पर 8 से 9 हजार रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि सर्टिफिकेट देने के लिए प्रत्येक छात्रा से 1500 रुपये लिए गए। आरोप है कि प्रभारी प्राचार्य पिछले करीब चार वर्षों से संस्थान में कार्यरत हैं और इसी दौरान यह वसूली की जा रही थी।

मामले को लेकर छात्राओं ने लिखित शिकायत सिविल सर्जन को सौंपी है। शिकायत मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. रमेन्द्र कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी प्राचार्य से 24 घंटे के भीतर बिंदुवार स्पष्टीकरण और साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।

छात्राओं के अनुसार सत्र 2021-24 की छात्राओं से 24 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराए गए। शिकायत में डिजिटल ट्रांजैक्शन का भी उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज में हाथियों का उत्पात जारी, फसलों-घरों को नुकसान; इस इलाके में अधिक समय से मचा रहे तबाही
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक गुड़िया कुमारी के पे-फोन नंबर पर 35 से 40 छात्राओं ने राशि भेजी। हेमलता कुमारी के नंबर पर 10 से 15 छात्राओं ने भुगतान किया। अबरू परवीन के नंबर पर 5 से 10 छात्राओं ने प्रति छात्रा 1500 रुपये ट्रांसफर किए।

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया है कि पैसे नहीं देने पर परीक्षा और सर्टिफिकेट को लेकर दबाव बनाया जाता था। मामले के सामने आने के बाद प्रशिक्षण केंद्र में हड़कंप मचा हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है। वहीं, प्रभारी प्राचार्य से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला और व्हाट्सएप संदेश का भी कोई जवाब नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें