फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: स्वर्ण व्यवसायी को रोककर नकदी, गहने और कागजात लूटे; विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 25 Feb 2025 03:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Crime: बेगूसराय में बाइक से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने रोककर लूटपाट की। जब व्यापारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल स्वर्ण व्यवसायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधियों ने सोमवार रात लूटपाट के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया। लुटेरों ने व्यवसायी से नकदी, सोने के जेवरात, दुकान की चाबी और महत्वपूर्ण दस्तावेज लूट लिए और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन

 
कैसे हुआ हमला?
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी के पास हुई। घायल स्वर्ण व्यवसायी की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी काली स्थान निवासी दीपक ठाकुर के रूप में हुई है। दीपक ठाकुर हेमरा चौक पर सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं। सोमवार की रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तीन की संख्या में अपराधियों ने रास्ता रोक लिया।
 
लूटपाट के दौरान चली गोली
घायल दीपक ठाकुर ने बताया कि जैसे ही वह पान गाछी पहुंचे, अपराधियों ने हथियार निकालकर उन्हें घेर लिया और लूटपाट शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की तो अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लुटेरों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़कर 50 हजार नकदी, सोने के जेवरात, दुकान की चाबी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

 
इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने घायल व्यवसायी को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि बेगूसराय में अपराधियों के बीच पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यवसायियों और आम नागरिकों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें