फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया को CM नीतीश की बड़ी सौगात, 304 करोड़ की 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Fri, 13 Mar 2026 10:19 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया में 304 करोड़ रुपये की 319 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सहायता दी गई और अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
खगड़िया में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया जिले को 304 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुल 319 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 261 करोड़ रुपये की लागत से 284 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 43 करोड़ रुपये की लागत से 35 नई योजनाओं की आधारशिला रखी गई।

विज्ञापन

 
विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अरुण मध्य विद्यालय के पास नगर सुरक्षा बांध के उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं पर भी फीडबैक लिया। इन योजनाओं में राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक रेलवे क्रॉसिंग पथ का निर्माण, अलौली में बागमती नदी पर आरसीसी पुल, महेशखूंट-गोगरी पथ का बाईपास, बेलदौर में आउटडोर स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज, एंटी फ्लड स्लूइस गेट तथा बूढ़ी गंडक नदी पर पुल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
 
समय सीमा और गुणवत्ता पर दिया जोर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, समय और ईंधन की बचत होगी तथा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा गया, ताकि जिले के समग्र विकास को गति मिल सके।
विज्ञापन

 
लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ
संसारपुर मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 1245 परिवारों को 4.98 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा अभियान बसेरा के अंतर्गत भूमि बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दी गई तथा श्रमिक कल्याण योजना और कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबियां भी लाभुकों को सौंपी गईं।

पढ़ें- Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की असली उम्र क्या है? कहीं 49 तो कहीं 45 चल रहा, जनिए सच
 
जीविका दीदियों की सराहना
कार्यक्रम में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी महिला सशक्तिकरण और जीविका दीदियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है और रोजगार से जुड़ी योजनाओं से उन्हें लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरतों के अनुसार योजनाओं को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

 
प्रमुख परियोजनाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
समृद्धि यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। बागमती नदी पर गढ़ घाट पुल बनने से आवागमन सुगम होगा। गोगरी-फतेहपुर बाईपास बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। वहीं बूढ़ी गंडक नदी पर पुल बनने से रहीमपुर-बाईपास तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बेलदौर में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम से युवाओं को खेल सुविधाएं मिलेंगी और नगर सुरक्षा बांध के मजबूत होने से बाढ़ के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें